संस्कार केंद्र पर बच्चों को गणवेश मिला
हापुड़,सुरेश जैन(ehapurnews.com):समीप के गांव दस्तोई में स्थित शिक्षा भारती संस्कार केंद्र में नए एडमिशन लेने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय में गणवेश वितरित किया गया।इस गणवेश में जितेन्द्र जैन कसेरे, राजकुमार वर्मा सर्राफ आरी कटर, उद्योगपति दीपेश जैन, सतीश चन्द सर्राफ का सहयोग रहा।
गोयना विद्यालय पहुंचने पर कार्यक्रम का प्रारम्भ मां शारदा एवम श्रद्धेय बाबू राजकृपाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम शिक्षाविद् कमल माहेश्वरी द्वारा बच्चों से वार्तालाप कर उनकी प्रतिभा का आंकलन किया गया। बच्चों ने भरपूर ढंग से उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उद्योगपति दीपेश जैन ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती विशाखा गोयल कबाड़ी ने की।
केन्द्र अध्यापिकाएं पूनम शर्मा, शिल्पी शर्मा एवं राखी शर्मा, मुकेश कुमार तोषनीवाल, शेषादेव सामलएवं अजीत आदि उपस्थिति थे।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























