किसान दिवस में किसानों ने उठाई समस्याएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड मुख्यालय पर बुधवार को आयोजित किसान दिवस पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष पवन हूण गुर्जर ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।उन्होंने बताया कि किसानों की जमीन में हिस्से खुलवाने के लिए सही प्रक्रिया की जाए, तथा पतंग के चाइनीज़ मांझे से गंभीर घटनाएं हो रही है,मांझे से इंसान के साथ- साथ पक्षी भी घायल हो रहे हैं।चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाई जाए। सिंभावली शुगर मिल से गन्ना भुगतान व किसानों को चीनी दिलाई जाए, नंगोला से हैदर नगर तक पीडब्ल्यूडी की सड़क टूटी पड़ी है इसे बनाया जाए, तथा हापुड़ तहसील अध्यक्ष मोनू त्यागी ने अवगत कराया कि सिंचाई विभाग की भरजन पूर्ठ शाखा की एक जर्जर पुलिया है जो कभी भी टूट सकती है यह पुल खरखौदा से पिलखुवा के मिनी बाईपास पर पड़ता है, जिसमें दो दर्जन से अधिक गांवों का आवगमन है, अतः इस पुल की चौड़ाई बढ़कर पुन निर्माण कराया जाए जिससे भविष्य में किसी अनहोनी होने से बचा जा सके। इस अवसर पर राधेलाल त्यागी, राजवीर भाटी, अनिल हूण, महेंद्र भगत, नरेश नागर, लीले नागर आदि उपस्थित थे।
घर में है दीमक की समस्या, फ्री इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586




























