भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश ने कोर्ट के फैसले को निरस्त करने के लिए दिया ज्ञापन
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश ने मंगलवार को हापुड़ की कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और अपनी मांग के समर्थन में एक ज्ञापन एडीएम संदीप कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजातियों के उपवर्गीयकरण आरक्षित संबंधी जो फैसला दिया है उसे निरस्त किया जाए। प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वह इस फैसले से बेहद नाराज है। उनकी मांगों पर ध्यान दिया जाए। भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज भी एससी-एसटी और आदिवासियों से छुआछूत, ऊंचनीच, जाति भेदभाव का दुर्व्यवहार किया जाता है। एक अगस्त 2024 को अनुसूचित जातियों व अनुसूचित जनजातियों के आरक्षण को लेकर क्रीमीलेयर एवं जातीय उपवर्गीयकरण संबंधी जो फैसला है वह उसका विरोध करते हैं। इस दौरान संगठन के राजेंद्र सिंह, राम रतन, करण सिंह, बबली, गंगाराम, सत्य प्रकाश, विनोद कुमार, भीमपाल आदि ने मांग का समर्थन किया।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























