आपदा प्रशिक्षण के लिए 70 जवान हापुड़ से लखनऊ रवाना
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): आपदा मित्र परियोजना के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। लखनऊ में 21 अगस्त से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए हापुड़ से बसों को रवाना किया गया। एडीएम संदीप कुमार ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि आपदा आने की स्थिति में एनडीआरएफ के आने से पूर्व इन जवानों को लगाया जाएगा जिससे कम समय के भीतर लोगों तक मदद पहुंच सके। ऐसे में हापुड़ से 70 जवानों को लखनऊ भेजा गया है जिन्हें लखनऊ में आपदा को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह प्रशिक्षण 21 अगस्त से शुरू होगा जो कि 1 सितंबर तक चलेगा। हापुड़ जनपद से 70 जवानों को लखनऊ भेजा गया है जिन्हें आपदा के बारे में जानकारी दी जाएगी और उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे जनपद वासियों को आपदा आने की स्थिति में परेशानी का सामना न करना पड़े। फिलहाल एनडीआरएफ को आने में थोड़ा समय लगता है। ऐसे में इन जवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे एनडीआरएफ के आने तक वह मोर्चा संभाल सकें।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























