हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गौशाला में गोवंश की मौत का मामला बढ़ता जा रहा है। गोवंश की मौत की जांच के लिए पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है जो कि मामले की जांच करेगी। कमेटी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा किए गए छह सूत्रीय ज्ञापन के बिंदुओं की जांच रिपोर्ट एक हफ्ते में देगी। आपको बता दें कि 15 अगस्त को देहपा पुलिया स्थित गौशाला में गोवंश की मौत हो गई थी। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया था और चिकित्सक के निलंबन की मांग की थी। इसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























