सावन के अंतिम सोमवार को भोले का जलाभिषेक करने उमड़े श्रध्दालु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन माह के अंतिम सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और हजारों की संख्या में श्रद्धालु बृजघाट से गंगाजल लेकर गए।
महिलाएं व पुरुष अंतिम सोमवार को पूजन सामग्री के साथ गांव सबली, दहपा, छपकौली दत्तियाना व गढ़मुक्तेश्वर के प्रमुख प्राचीन मंदिरों की ओर नंगे पैर दौड़ते हुए दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और फिर भोले का दूध से मिश्रित जल से जलाभिषेक किया।
गंगा पार के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कांवड़ उठाई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए रुट डायवर्जन किया था।बृजघाट पर एक बार फिर यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























