हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): कोलकाता में मेडिकल छात्रा के साथ हुई बर्बरता के विरोध में बाबूगढ़ क्षेत्र में शनिवार की शाम को लोग सड़क पर उतरे आए जहां उन्होंने घटना की निंदा की और कैंडल मार्च निकाला। दो मिनट का मौन रख कर मेडिकल छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कोलकाता में मेडिकल छात्रा के साथ हुई रेप की घटना तथा उसकी हत्या के विरोध में पूरे देश में गुस्सा है। बाबूगढ़ क्षेत्र में भी शनिवार की शाम लोग सड़क पर उतर आए और हाथों में मामबत्तियां लेकर कैंडल मार्च निकाला। बाबूगढ़ के मुख्य चौराहे से अंबेडकर मूर्ति तक कैंडल मार्च निकाला गया जहां लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। नगर पंचायत बाबूगढ़ के पूर्व अध्यक्ष चेयरमैन जगवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























