अवैध उगाही के मामले में टीएसआई व कांस्टेबल सस्पेंड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के पुलिस अधीक्षक ज्ञानंज्य सिंह ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के पलवाड़ा चेक पोस्ट पर बसों से अवैध उगाही करने वाले ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर राजकुमार तथा यातायात पुलिस में तैनात कांस्टेबल अर्जुन सिंह को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की जांच पिलखुवा क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।
दरअसल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट किया हुआ है। ऐसे में पलवाड़ा चेक पोस्ट पर यातायात व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों द्वारा बसों से अवैध वसूली की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिससे पुलिस विभाग की छवि पर दाग लग गया। मामला संज्ञान में आने पर हापुड़ एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यातायात उप निरीक्षक राजकुमार और कांस्टेबल अर्जुन सिंह को निलंबित कर दिया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























