हापुड़ न्यायालय के आवासीय व अनावासीय के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर विधायक का जताया आभार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद न्यायालय हापुड़ के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु हापुड़ विकास प्राधिकरण की आनंद विहार आवासीय योजना के F ब्लॉक में स्थित 25 एकड़ भूमि क्रय किए जाने हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 122.38 करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत कराए जाने पर हापुड के ब्राह्मण समाज के लोगों ने रविवार को हापुड विधायक विजयपाल आढ़ती के आवास पर पहुंच कर आभार जताया व अभिनंदन किया,नागरिको ने सम्मान स्वरूप साफा पहनाया और फूल मालाए पहनाई।विधायक ने लोगो को आश्वस्त किया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे है।इस अवसर पर विजेंद्र शर्मा अनुज शर्मा, आदेश शर्मा, प्रशांत शर्मा ब्रह्मानंद, विनय शर्मा आदि उपस्थित थे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























