हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में स्थित आम के बगीचे में शनिवार को एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर हापुड़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है।
निजामपुर से रघुनाथपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित आम के बगीचे में ठेके के पीछे एक व्यक्ति की पेड़ से लटकी लाश देख लोगों के होश हो गए। उसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
S.S.V. (PG) COLLEGE, HAPUR || ADMISSION OPEN 2024-25: 9557707327

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























