हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने गुरुवार की अपराह्न यहां कहा कि गुंडों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और अभियान चला कर जेल भेजा जाएगा। नागरिकों व महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
गाजियाबाद से स्थानांतरित होकर आए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना तथा गुंडों को सबक सीखाना और जुआरियों, सटोरियों,शराब के धंधेबाजों को न बख्शना उनकी प्राथमिकता में है। निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।
उन्होंने पत्रकारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पत्रकारों की अहम भूमिका है। वाट्सएप ग्रुप पर चलने वाली खबरों को वह गम्भीरता से लेते है। मीडिया कर्मियों को पूरा मान-सम्मान मिलेगा। जनपद में पुलिस पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी।
वीडियो देखेः
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958


























