
छिजारसी चौकी इंचार्ज दरोगा मनोज कुमार लाइन हाजिर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ज्ञानंज्य सिंह ने छिजारसी चौकी इंचार्ज को मंगलवार की रात लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडालपुर रोड पर स्थित ओरिएट ग्रीन सॉल्यूशन फैक्ट्री में 5 से 6 हथियारबंद बदमाशों ने फैक्ट्री के गार्ड चमन लाल को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर का सामान लूट लिया था और घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। गार्ड चमन लाल ने किसी तरह बंधन मुक्त होकर मामले की जानकारी फैक्ट्री के मालिक राहुल जैन को दी। फैक्ट्री मालिक ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने काफी देर तक लूट की घटना को अधिकारियों से छिपाकर रखा। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने लूट की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया।
मामले की शिकायत जब हापुड़ के कप्तान ज्ञानंज्य सिंह को मिली तो उन्होंने सीओ को जांच सौपी। जांच में खुलासा होने के बाद एसपी ने मंगलवार की रात को दरोगा मनोज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























