👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पदभार ग्रहण कर लिया और बुधवार को थाना प्रभारियों के साथ एक बैठक भी की। बैठक पुलिस लाइन में अपराध नियन्त्रण व कानून व्यवस्था को लेकर की गई। नए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर अपराध बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों की जगह सिर्फ जेल होगी। इस दौरान एसपी नीरज कुमार जादौन ने अपराध की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के नेतृत्व में की गई बैठक में एएसपी सर्वेश मिश्र, सीओ, थाना प्रभारी मौजूद रहे।


























