हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नए सर्किल रेट बढ़ाने पर गुरुवार को एडीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। अब अगले हफ्ते जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा के समक्ष इस फाइल को रखा जाएगा जिसमें अंतिम फैसला होगा। 7 साल बाद जनपद हापुड़ में नए सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। एडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला मुख्यालय पर तीनों तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार और एआईजी स्टांप के साथ एक बैठक हुई। बैठक में कुछ स्थानों पर दरें बढ़ाने पर चर्चा हुई।
सर्किल रेट में 15 से 20 फ़ीसदी बढ़ोतरी होने की आशंका है। इससे प्रॉपर्टी के दामों में भी बदलाव होगा। हालांकि यह बढ़ोतरी चिन्हित क्षेत्र में ही होगी। अगले हफ्ते डीएम के समक्ष फाइल को रखा जाएगा। उसके बाद अंतिम फैसला होगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























