सड़क पर कुत्ता आने से बाइक हुई अनियंत्रित, दो घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित सबली कट के पास शनिवार की रात करीब 12:00 के आसपास सड़क पर कुत्ता आने की वजह से एक बाइक सवार ने बाइक से संतुलन खो दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का हाल जाना। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों और बाइक सवारों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के अर्जुन नगर निवासी अंकुल व नकुल बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही बस सबली कट के पास पहुंची तो अचानक एक कुत्ता आ गया जिसके कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























