मेटल कोटेड मांझा ले सकता है जान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन माह में हरियाली तीज से पतंगोत्सव शुरु हो जाता है, जो रक्षा बंधन पर्व आते-आते पूरे यौवन पर चढ़ जाता है। हापुड़ भी पतंगबाजी में कभी पीछे नहीं रहा और पतंगोत्सव महिलाओं, बच्चों व बड़ों के सिर चढ़ कर बोलता है और आसमान ये काटा की आवाज से गूंजता रहता है। पतंगबाजी के साथ-साथ मांझा से गर्दन कटने की घटनाएं भी बढ़ रही है।
हापुड़ का पुराना बाजार, कोठी गेट, मेरठ गेट इलाका बड़े पैमाने पर पतंग व मांझा बेचने के सबसे बड़े ठिकाने है। मेटल कोटिड मांझा बेचने व भंडारण आदि करने की पूरी तरह मनाही है, परंतु हापुड़ में मेटल कोटिड व चाइना मांझे धड़्ल्ले से बिक रहे है। हाल ही में मांझा की चपेट में आकर बुरी तरह एक व्यक्ति के घायल होने की खबर ने सबकों चौंका दिया। नागरिकों ने घातक मांझे की बिक्री को रोकने की मांग की है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























