बेसमेंट में संचालित हो रहे हैं बिजनेस प्रतिष्ठान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली के एक कोचिंग सैंटर में गत सप्ताह तीन छात्रों की मौत की घटना के बाद प्रदेश भर बेसमेंट वाले भवनों के निरीक्षण का दौर जारी है और जनपद हापुड़ में बड़ी तादाद में बिजनैस काम्प्लैक्स में बेसमेंट बने है। बेसमेंट से कोचिंग व लायब्रेरेरी भले ही अन्यत्र स्थानांतरित हो गई, परंतु अन्य व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह से बेसमेंट में संचालित हो रही है।
बेसमेंट में संचालित गतिविधियाः
बिजनेस काम्प्लैक्स में बनाए गए बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर विभिन्न रुपों में अनेक गतिविधियां जारी है जिनके कारण सड़कों पर हर वक्त जाम लगा रहता है। बेसमेंट में ब्यूटीशियन, नाई शाप, गिफ्ट सेंटर, जिम वर्कशाल, रेस्टोरेंट, फैशन स्टोर, कम्पनियों के आफिस तथा अनेक प्रकार के व्यापारिक प्रतिष्ठान चल रहे है और हर बेसमेंट के बाहर वाहनों की कतार लगी रहती है।
मानक के विपरीत है बेसमेंटः
जनपद भर में बने बिजनेस काम्प्लैक्स में बने बेसमेंट मानक के विपरीत बने है। मानक से अधिक लम्बे-चौड़े और गहरे बने है। खनन की रायल्टी भी पूरी तरह अदा नहीं की गई है।
मांग हैः मानक के विपरीत बने बेसमेंट के विरुद्ध सख्त व कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























