कांग्रेसी धूमधाम से मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस, तैयारी जोरों पर
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड के कांग्रेस जनों ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से व हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया है,जिसको लेकर रविवार को एक बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन के आवास पर आयोजित की गई।बैठक में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर रूपरेखा बनाई गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) का पर्व अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा और प्रातः 9 बजे झंडारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम संचालन का दायित्व अंकित शर्मा को दिया गया है। बैठक में सभासद सुशील शास्त्री को संयोजक और अब्दुल कलाम (मालागढ़ वालो) को सह संयोजक बनाया गया हैं। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पूर्व पीसीसी सदस्य नवरत्न त्यागी, वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा, रामप्रसाद जाटव, राहुल शर्मा, गौरव गर्ग, निसार खान, जितेंद्र अग्रवाल, मैनुद्दीन आरिमा, जावेद, भरतलाल शर्मा, रविंद्र शर्मा आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























