जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): रविवार को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अन्तर्गत मनोज कुमार अग्रवाल की बेटी तृप्ति अग्रवाल ने अपने जन्मदिन पर सरस्वती शिशु मन्दिर, कोठी गेट हापुड जाकर अर्जुन तथा आंवले के पोधों का पौधारोपण किया।तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि वह प्रत्येक रविवार को विद्यालय जाकर रोपित पौधों की देखभाल किया करेगी। तृप्ति अग्रवाल के पिता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमें अपने बच्चों के जन्मदिन पर केक आदि न काटकर पौधारोपण करना चाहिए तथा रोपित पौधो की देखभाल तथा संरक्षण करना चाहिए। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मन्दिर के प्रधानाचार्य शिव दत्त शर्मा, मनोज कुमार अग्रवाल, राजेश शर्मा, गौरव गोयल, नीरज गुप्ता, प्रवीण गोयल, रवींद्र सिघंल, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























