हरियाली अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा से आशीर्वाद लिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन माह की हरियाली अमावस्या पर रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब गंगा स्नान हेतु बृजघाट गंगा तट पर उमड़ पड़ा।
हरियाली अमावस्या पर श्रद्धालु पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गंगा पार अमरोहा, दिल्ली आदि स्थानों से बड़ी तादाद में श्रद्धालु अपने वाहनों व अन्य साधनों से बृजघाट पहुंचे और यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहेगा। सोमवार को बृजघाट से गंगा जल लेकर जाने वाले श्रद्धालु भी बृजघाट पहुंचे।
मान्यता है कि सावन माह की हरियाली अमावस्या पर गंगा में स्नान करने तथा दान-पुण्य आदि सेवा कार्य करने पर परिवार में सुख-स्मृद्धि का वास होता है।
हरियाली अमावस्या पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट व पूठ के गंगा तट पर स्नान किया और मां गंगा की पूजा अर्चना करके परिवार में सुख-स्मृद्धि की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गरीबों को भोजन कराया और दान दिया।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586
























