हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आयुष विभाग के तत्वावधान में बुधवार को जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. शैलेन्द्र कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. शर्मिलिराज राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सिखैडा हापुड़ की ओर से पंचायत भवन सिखैडा जनपद हापुड़ में वृद्धों के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा व योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 50 से अधिक वृद्धों की बीपी, शुगर की जांच कर होम्योपैथिक चिकित्सा उपचार व योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक मनीष शर्मा द्वारा योगाभ्यास कराया गया। योग सहायक जयवीर सिंह, फार्मासिस्ट प्रवीन कुमार पटेल, विपिन कुमार, प्रशांत यादव, सचिन कुमार व अजय कुमार का सहयोग रहा।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























