
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गन्ना किसानों के लिए एक बड़ी खबर है। किसानों का गन्ना भुगतान करने के लिए आईआरपी कार्य योजना बनाएगी। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने नियुक्त आईआरपी यानी इंसॉल्वेंसी रिजोल्यूशन प्रोफेशनल अथवा दिवालियापन समाधान प्रक्रिया के नामित अधिकारी को गन्ने मूल्य भुगतान की योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं जिससे सिंभावली चीनी मिल प्रबंधन से जुड़े किसानों के भुगतान में अब देरी नहीं होगी। दो दिन के अंदर चीनी मिलों ने 2.20 करोड़ का भुगतान भी कर दिया है।
सिंभावली शुगर मिल की प्रबंध समिति के निलंबन के बाद से न्यायालय ने आईआरपी नियुक्त किया है। तीनों बैंकों का एकल आईआरपी है जिसके रूप में अनुराग गोयल को नियुक्त किया गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने आईआरपी और गन्ना विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में प्रेरणा शर्मा ने निर्देश दिए कि किसानों के भुगतान की प्राथमिकता का ध्यान रखा जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























