हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : तहसील गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम रझेटी जनपद हापुड़ में मोहर्रम का पर्व अक़ीदत व एहतेराम से मनाया जा रहा है। पहली मजलिस ईमाम बारगाहे बाबुल मुराद पर हुई जिस को मौलाना सयैद अज़ीज़ आबदी साहब ने ख़िताब किया। दूसरी मजलिस जो 4.00 बजे व तीसरी मजलिस को 6.00 बजे ईमाम बारगाहे दरगाहे हुसैनी पर मौलाना सयैद मीसम अब्बास साहब ने ख़िताब किया। रात की मजलिस बाबुल मुराद पर 9.00 बजे मुनअक़ीद हुई जिसके बाद ज़्यारतों का जुलूस बरामद हुआ जो नोहा खानी व सीना ज़नी के साथ ईमाम चौक से गुज़रता हुवा ईमाम बारगाहे क़सरे पंजेतन पर पहुंचा। ज़्यारतें हज़रत ओन व हज़रत मोहम्मद जो ईमाम हुसैन अलैहिससलाम के सगे भान्जे यानी बीबी ज़ैनब के बेटे थे।जिन को कूफ़े में यज़ीद के हुक्म से भूखा व प्यासा शहीद कर दिया गया था। दोंनो मौलाना करबला के शहीदों की याद में बेहतरीन तक़रीरें कर रहे हैं।और अमन व शान्ति का पैग़ाम पहुँचा रहे हैं। जुलूस में स्वम् थाना प्रभारी अरविन्द चौधरी मय बुलिस बल मौजूद रहे और निगरानी करते रहे। ग्राम प्रधान इरक़ान चौधरी,पूर्व प्रधान डॉक्टर अली हसन,ख़ुर्शीद तोमर, मास्टर आसिफ अली व अन्य गणमान्य लोग प्रोग्राम में उपस्थित रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित

























