👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक पालिका सभागार में 16 जुलाई को होगी। वार्डों के सभासदों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांग कर एजेंडा तैयार किया जा रहा है। वहीं कुछ सभासद बैठक को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। हापुड़ नगर पालिका में लोकसभा चुनाव आचार संहिता से पूर्व बोर्ड बैठक आयोजित की गई थी।
चार महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बोर्ड बैठक न होने के कारण सभासद बैठक करने की मांग कर रहे थे। अब 16 जुलाई को बोर्ड बैठक करने का निर्णय लिया गया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























