व्यक्तित्व विकास शिविर में अभावग्रस्त व वंचित बस्ती की बालिकाओ ने सीखी जीवन जीने की कला
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):नेह नीड़ फाउंडेशन की अगुवाई में बृजघाट पर नेह नीड़ परिसर में संचालित सात दिवसीय बालिका व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन रविवार को हो गया।समारोह की मुख्य अतिथि व जिला पंचायत हापुड की चेयरमैन रेखा नागर ने कहा कि शिविर में बालिकाओ के विकास हेतु जो जरूरी प्रशिक्षण दिया गया है,वह संस्था का सराहनीय कदम है।
संस्था के ट्रस्टी कन्हैयालाल ने बताया कि 23 जून रविवार से 30जून रविवार तक अभावग्रस्त,वंचित,झुग्गी बस्तियों की बालिकाओं के लिये एक विशेष शिविर का आयोजित किया गया।शिविर में करीब दो सौ बालिकाए शामिल हुई।नेह नीड़ संस्था के द्वारा झुग्गी बस्तियों में रहने वाली अभावग्रस्त व वंचित परिवारों की इन बच्चियों के लिए इस प्रकार का व्यक्तित्व विकास शिविर लगाया जाना अपने आप में एक अनोखी पहल है।इस शिविर की विशेषता यह रही कि यहां व्यक्तित्व विकास के नाम पर मेहंदी लगाना, रंगोली बनाना जैसे प्रचलित आयोजन नहीं किए गए बल्कि शिविर में बालिकाओ को बताया गया कि माता-पिता दोनों के मजदूरी पर जाने के बाद जब वह घर पर अकेली रहती हैं, तब वे स्वयं के और अपने छोटे भाई बहनों के विकास के लिए क्या-क्या कर सकती हैं, साथ साथ उनको बताया गया कि वे अपना स्वास्थ्य किस प्रकार ठीक रखें, अजनबियों के साथ किस प्रकार का व्यवहार करें, रास्ते में आते जाते समय अपनी सुरक्षा स्वयं किस प्रकार करें।
संस्था की सचिव रीता वर्मा ने कहा कि भारत का समग्र विकास समाज के समग्र विकास के साथ ही पूर्ण हो सकता है।
ब्लाक प्रमुख ममता तेवतिया ने कहा कि बालिकाओ के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर वह स्वयं प्रभावित है और नागरिको को ऐसी संस्था के सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। अतिथियो ने बालिकाओ को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया और जीवन में आगे बढने के लिए आशीर्वाद दिया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























