हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के धौलाना-गुलावठी मार्ग पर स्थित नंदपुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के कानों के कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। उसके बाद पीड़िता ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
योगेश सैनी पुत्र राजकुमार सैनी निवासी छजरसी ने बताया कि उसकी पत्नी रिया की रिश्तेदारी गुलावठी में है। वह और उसकी पत्नी दोनों रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नंदपुर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने झपट्टा मार कर उसकी पत्नी के सोने के कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वीर जी मलाई चाप वाले लेकर आए हैं: नॉनवेज का स्वाद अब वेज में: 8266888248
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























