हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस को रेलवे स्टेशन पर स्थित माल गोदाम के पास से एक युवक का शव पड़ा मिला जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम है जहां एक युवक का शव पड़ा देख लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे माल गोदाम के पास मिले शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से एक आधार कार्ड भी पुलिस को बरामद हुआ है जिस पर हनीफ पुत्र सामलिया निवासी बंजारन पूर्वा, महोलिया शेओपर जिला हरदोई लिखा है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























