हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद द्वारा कम्युनिटी सेंटर व व्यावसायिक भवन की शुक्रवार को बोली की जानी थी लेकिन किसी कारणवश यह बोली नहीं हो पाई। कर अधीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि कम्युनिटी सेंटर व व्यावसायिक भवन की बोली के लिए अगली तारीख नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल से वार्ता करने के बाद घोषित कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया राजकीय कार्य से कार्यालय से बाहर होने के कारण दुकान की बोली शुक्रवार को नहीं हो सकी। बोली के लिए अगली तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























