हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति किशोर को जामुन खिलाने के बहाने जंगल में ले गया जहां उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने ईंट से सिर फोड़ दिया। रोता बिलखता किशोर घर पहुंचा और परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देहात क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसका 12 साल के बेटे को बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास एक व्यक्ति आम और जामुन खिलाने के बहाने जंगल में ले गया जिसके बाद उसने पुत्र के साथ कुकर्मकरने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने बेटे का सिर फोड़ दिया जिसके बाद लहूलुहान हालत में वह घर पहुंचा और परिजनों को आप बीती बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























