हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला चमरी व लज्जापुरी में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बने भवनों को तोड़ने के लिए गुरुवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम ने भवनों को चिन्हित किया और तीन दिनों में अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश दिए। टीम के जाते ही कुछ स्थानीय लोग अवैध कब्जा हटाने में जुट गए हैं जिनका कहना है कि नगर पालिका के अधिकारियों ने तीन दिनों का समय दिया है और कहा है यदि तीन दिनों के अंदर अवैध कब्जा नहीं हटाया तो नगर पालिका परिषद की जेसीबी मशीन अवैध कब्जे पर गरजेगी और कार्रवाई करेगी। कार्रवाई के ड़र से लोग अवैध कब्जा हटाने में लगे हुए हैं।
आपको बता दें कि छह महीने पहले रामलीला मैदान के गेट नंबर-3 से चमरी फाटक तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ था। जमीन की पैमाइश के दौरान 111 भवन स्वामी द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर मकान बनाने का मामला सामने आया था। इसके बाद नगर पालिका ने भवनों को चिन्हित कर लाल निशान लगाकर खुद अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। इसके बाद 50 से अधिक भवन स्वामी द्वारा अतिक्रमण स्वयं हटा लिया गया लेकिन कुछ भवन स्वामी हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गए। हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को इस मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उसके पश्चात नगर पालिका परिषद हापुड़ व जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम ने मौके का निरीक्षण कर भवन स्वामियों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। मंगलवार को टीम मोहल्ले में पहुंची थी जिसने लाउडस्पीकर के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी लेकिन उसके बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। ऐसे में गुरुवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम, अधिकारियों व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मकान को चिन्हित किया। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने खुद ही अवैध कब्जे को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























