28 जून को स्कूल आने वाले बच्चों का होगा रोली-टिके से स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद प्रदेश में विद्यालय 28 जून से खुलेंगे। विद्यालय का स्टाफ स्कूलों को साफ-सुथरा करने तथा सजाने में जुटा है, ताकि 28 जून को विद्यालय छात्रों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया जा सके। जनपद हापुड़ के विद्यालय में विशेष तैयारियां की जा रही है।
शासन ने अब एक बार फिर से बुधवार को पहली जुलाई से स्कूलों के संचालनं का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डा. एमके शनमुगा सुन्दरम ने-यह आदेश जारी किया है।।
दरअसल, परिषदीय स्कूलों के संचालन के समय को लेकर शासन और शिक्षा निदेशालय के बार-बार बदलते आदेशों ने शिक्षकों को चक्करधिन्नी बना दिया है। 18 जून को बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से पहली जुलाई से स्कूलों के संचालन का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किये जाने का आदेश जारी किया गया था लेकिन उसी दिन शाम होते-होते स्कूल शिक्षा महानिदेशक की ओर से स्कूल के संचालन का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक किए जाने के आदेश जारी किये गये। इस संबंध में तीनों स्तर से जारी आदेशों के शेष बिन्दु समान हैं। मसलन, ग्रीष्मावकाश के बाद परिषदीय स्कूल 28 जून से खुल जाएंगे।
शुरुआत के दो दिन यानि शुक्रवार 28 जून एवं शनिवार 29 जून को स्कूल का समय सुबह 7.30 से 10.00 बजे तक रहेगा। उसके बाद सोमवार पहली जुलाई से स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर के 2 बजे तक खुलेंगे। गर्मी की छुट्टियों के बाद 28 को स्कूल के खुलने से पूर्व स्कूलों का वातावरण बच्चों के लिए आकर्षक और अनुकूल बनाने के लिए स्कूलों को साफ-सफाई कराकर उसे फूल- पत्तियों से सजाया जाएगा। 28 जून को. विद्यालय आने वाले बच्चों को रोली-टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























