हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित मोहल्ला तगासराय की एक महिला से प्लॉट का फर्जी ढंग से बैनामा करने पर आरोपित कमलेश ने 3.50 लाख रुपए हड़प लिए। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके बाद वह महिला थाने पहुंची और थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि पुलिस में दी तहरीर में पीड़िता सुनीता ने बताया कि 31 जुलाई 2023 को उसने मोहल्ले के ही रहने वाले कमलेश से एक प्लॉट 3.50 लाख रुपए में खरीदना तय किया था। पीड़िता ने चार बार में आरोपित कमलेश को प्लॉट की कीमत दी थी। इसके बाद आरोपित कमलेश ने फर्जी बैनामा पीड़िता के नाम कर दिया। जब पीड़िता प्लॉट पर कब्जा करने पहुंची तो पता चला कि यह प्लॉट 25 जनवरी 1986 को मोहल्ला कृष्णा विहार के रतन सिंह को बेचा जा चुका है। यह सुनकर पीड़िता के होश उड़ गए। इसके बाद पीड़िता ने आरोपित से 15 जनवरी 2024 को बैनामा कैंसिल कराकर भुगतान वापस करने की बात कहीं। तो आरोपित ने रुपए वापस न देकर महिला को जान से मारने की धमकी दी। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























