हापुड़: घर में लगा एसी फटा, समय रहते आग पर पाया काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के राजेंद्र नगर में नवीन आनंद के मकान में लगा ऐसी अचानक फट गया। एसी में आग निकलने लगी, आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत ऐसी में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि इस दौरान नवीन आनंद आग की चपेट में आकर मामूली रूप से झुलस गए। वहीं कमरे में रखे गद्दे व सोफे भी जल गए। उसके बाद पीड़ित ने संबंधित कंपनी से मामले की शिकायत की। अभी तक संतोषजनक कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कंज्यूमर कोर्ट जाने की बात कही है।
नवीन आनंद ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले एक डेढ़ टन का एसी घर में लगाया था जिसे उन्होंने 18 जून को जैसे ही स्विच ऑन किया तो ऐसी फट गया और इसमें से आग निकलने लगी। आग देखकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और तुरंत उस पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। नवीन आनंद ने मामले की शिकायत संबंधित कंपनी से की जिनका कहना है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने कंज्यूमर कोर्ट जाने का फैसला किया है। इस दौरान आग की चपेट में आकर नवीन आनंद भी मामूली रूप से झुलस गए।
हापुड़ में खुल गया है अत्याधुनिक आईसीयू वाला एटमॉस हॉस्पिटल: 7668261773
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























