
हापुड़ में ट्रेनों की गति 130 कि.मी. प्रति घंटा होगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ होकर गाजियाबाद से मुरादाबाद तक रेलवे ट्रेक पर दौड़ने वाली ट्रेनों की गति 130 किलो मीटर प्रति घंटा होगी। अभी तक यह स्पीड 110 किमी प्रति घंटा है। इस निमित हापुड़ रेलवे ट्रेक पर कार्य तीव्र गति से चल रहा है।
रेलवे द्वारा ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए दिल्ली-मुरादाबाद रेल ट्रेक पर सुधार कार्य चल रहा है जिस कारण ट्रेनों का आवागमन थोड़ा बहुत भी प्रभावित हो रहा है। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि रेल लाइन पर सुधार कार्य के बाद ट्रेनों की गति बढ़ेगी और यात्री को यात्रा पूर्ण करने में कम समय लगेगा और सभी लाभान्वित होंगे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























