बिजली को लेकर पिलखुआ वासी परेशान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जर्जर विद्युत पोल गिरने की आशंका से पिलखुआ वासी परेशान है और वे तुरन्त समस्या के निदान की मांग कर रहे है।
पिलखुवा में बिजली की समस्या के निवारण हेतु चेयरमैन विभु बंसल की उपखंड अभियन्ता के साथ एक बैठक हुई।इस बैठक में सभासद लोकेश प्रजापति, डा0 राजेश कुमार, नरेश भारती, सचिन पुंडीर व अन्य लोग शामिल हुए।बैठक में नागरिकों ने मौहल्ला कृष्णगंज, मालीवाडा, कृष्णगंज सददीकपुरा, साकेत, अशोकनगर, उमरावसिंह मार्केट मे विद्युत पोल के गले होने और कभी भी गिरने की सम्भावना से आशंकित समस्या को रखा जिस पर उपखंड अभियन्ता ने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।बैठक में मौहल्ला गढी में विद्युत पोल शिफ्टिंग का विषय भी उठाया गया जिनका शिफ्टिंग शुल्क पालिका ने विद्युत विभाग को दे दिया लेकिन अभी तक लाईन शिफट नहीं हुई है। इस पर भी अभियन्ता द्वारा शीध्र कार्य कराने का आश्वासन दिया गया और कहा कि पिलखुवा में बिजली की समस्या का निवारण किया जाएगा।
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























