हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव भरना में सड़क किनारे शराब का ठेका है। ऐसे में ठेके पर आने-जाने वाले लोग दबंगई दिखाते हुए यातायात अवरुद्ध कर देते हैं और मुख्य मार्ग पर ही वाहनों को खड़ा कर देते हैं। बताया जा रहा है कि यहां कई बार वाहनों को हटाने की मांग पर लोगों के साथ गाली-ग्लोज और अभद्र व्यवहार भी किया गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव भैना में मुख्य मार्ग पर शराब का ठेका स्थित है। ठेके पर आने जाने वाले लोग अक्सर अपने वाहनों को बीच में ही खड़ा कर देते हैं जिसकी वजह से राहगीरों को परेशानी होती है। जब ग्रामीण वाहनों को हटाने के लिए कहते हैं तो वह आग बबूला होकर दबंगई दिखाते हैं और लोगों को परेशान कर धमकाते हैं। लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700























