गढ़: पानी की किल्ल्त दूर करने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर-23 के सभासद विनय यादव ने उपजिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर को एक ज्ञापन सौंपा है और मांग की है कि उनके क्षेत्र में लगा बोरिंग बैठ गया है जिसकी वजह से क्षेत्र में पानी की किल्लत हो रही है। उन्होंने नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब ना मिला। बल्कि उनके साथ ही ऊंची आवाज में बात की गई। अपनी मांग के समर्थन में उन्होंने एक ज्ञापन गढ़मुक्तेश्वर एसडीएम को सौंपा है और जल्द से जल्द पानी की किल्लत को दूर करने की मांग की।
इन दिनों गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में पानी की मांग भी बढ़ रही है। वार्ड 23 के सभासद विनय यादव ने बताया कि क्षेत्र में लगी बोरिंग बैठ गई है। इसकी वजह से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने अधिकारियों को मामले से अवगत कराकर समस्या के समाधान की मांग की है लेकिन किसी ने एक न सुनी। ऐसे में विनय यादव ने शुक्रवार को अपनी मांग के समर्थन में एक ज्ञापन एसडीएम गढ़ को दिया।
हापुड़ में खुल गया है अत्याधुनिक आईसीयू वाला एटमॉस हॉस्पिटल: 7668261773
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























