हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित अवैध रूप से ओयो होटल का संचालन हो रहा है। आपको बता दें कि होटल में रेप का मामला भी सामने आ चुका है लेकिन उसके बावजूद भी यहां जोड़ों का आना जाना अभी भी जारी है। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस होटल पर पुलिस ने भी कई बार दबिश दी है। कुछ दिन के लिए ताला लगता है लेकिन उसके बाद यह पुनः चालू हो जाता है। स्थानीय लोग नियम विरुद्ध चल रहे इस ओयो होटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हापुड़ की मोदीनगर रोड पर यह होटल पिछले लंबे समय से चल रहा है। यहां रेप की घटनाएं भी हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी इस होटल पर अभी भी कमरे किराए पर दिए जा रहे हैं जिनमें बाइक व स्कूटर पर आने वाले जोड़े बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने माहौल खराब होने की बात कही है और इस होटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























