👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रविवार को गोवर्धन के अवसर पर अपना परिवार के सदस्यों ने हापुड़ जनपद में भोजन व मिठाई वितरण का कार्यक्रम किया जिसमें अपना परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। अपना परिवार के सदस्य लगातार एक महीने से एक निश्चय सहायता नाम की मुहिम को लेकर आगे बढ़ रहे हैं जिसमें वह जरूरतमंद लोगों व परिवारों को भोजन, कपड़े आदि वितरण करने का कार्य कर रहे हैं।




























