हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की शमशाद रोड के रहने वाले लोगों ने बाइक सवार नकाबपोश लोगों पर मारपीट करने और छीना-झपटी करने का आरोप लगाया है। कुछ लोग थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला निवासी अब्दुल हादी पुत्र मोहम्मद सलीम तथा सुहान पुत्र शाहिद ने बताया कि मोहल्ले में वह घूम रहे थे। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दबंगों ने उनके साथ अभद्रता की। बताया जा रहा है कि मुंह पर कपड़ा बांधकर आए शरारती तत्वों ने गालियां दी और थप्पड़ भी मारे जो कि मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि दबंग लगातार दबंगई दिखा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
521 ब्रांड का आटा, बेसन, मैदा, दलिया, सूजी, पोहा, चावल खरीदे: 9837805856

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























