20 जून की रात सबसे छोटी होगी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के भौतिकी प्रवक्ता डा.अजय कुमार मित्तल ने कहा है कि गुरुवार 20 जून-2024 को सूर्यदेव उत्तरायण गतिमान होते हुए उत्तर दिशा का २३.४६ अंश का अयन पूर्ण करके उत्तर भारतीय क्षेत्रवासियों के लिए उनके शीर्ष के सबसे निकट पहुँच चुके हैं और आज ही उसी पल से दक्षिणायन हो जाएँगे। २३.४६ या उससे अधिक के अक्षांश वसियों, जैसे हापुड़(२८.७३) के लोगों या पेड़ों की ज़मीन पर बनने वाली परछाई आज वर्ष की सबसे छोटी परछाई होगी। दिन का मान सबसे बड़ा और रात सबसे छोटी होगी। इसके बाद रोज़ दिन छोटा और रात बड़ी होती जायेगी (२३ सितम्बर को बराबर), परछाई भी लम्बी होती जायेगी क्योंकि सूर्य की किरणों का आपतन तिरछा होता जायेगा और परिणामस्वरूप सूर्य की तपन भी कम होती जायेगी।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























