दो वाहनों की भिड़ंत में कैंटर चालक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर फ्लाईओवर पर गुरुवार की तड़के एक केंटर और अज्ञात वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान कैंटर चालक की मृत्यु हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बाबूगढ़ के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि तड़के करीब 2:00 बजे के आसपास एक कैंटर बाबूगढ़ के अलीपुर फ्लाईओवर पर पहुंचा। कैंटर को 37 वर्षीय राकेश पुत्र प्रसादी यादव निवासी राजनगर सेक्टर 23 थाना बापूधाम जनपद गाजियाबाद चला रहा था। अलीपुर फ्लाईओवर पर पहुंचने पर अज्ञात वाहन और कैंटर की भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही केंटर क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी को मामले से अवगत कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























