एलायंस का तीन दिवसीय योग शिविर समाप्त
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):एलायंस क्लब हापुड़ गगन परिवार के तत्वावधान मेः आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का समापन बुधवार को रेलवे पार्क पर योग के साथ समाप्त हो गया।
योग शिक्षक कुमकुम ने योग की नई क्रियाओं को कराकर स्वस्थ लाभ के बारे में बताया।
शिविर में बडी तादाद में लोगों ने योग करके स्वास्थ्य लाभ उठाया।
शिविर के समापन पर उपस्थित एलायंस क्लब इंटरनेशनल कमेटी के चेयरमैन डा अनिल बाजपेयी ने बताया कि स्वास्थ्य लाभ के लिये योग प्राचीन काल से ही हमारे ऋषि – मुनियों के द्वारा किया जाता रहा है।
शिविर के सयोंजक पंकज कंसल ने आव्हान किया कि आने वाली 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन सभी योग करके स्वास्थ्य का लाभ जरूर ले।
शिविर के समापन पर एलायंस क्लब के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने योगा टीचर कुमकुम को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
एलायंस क्लब के सचिव ललित गोयल ने सभी को सफल शिविर की बधाई दी।
शिविर को सफल बनाने में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव सचिन अग्रवाल एल आई सी वाले सुनील शर्मा (अध्यक्ष), ललित गोयल (सचिव), सचिन कुमार अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) पंकज कंसल (कार्यक्रम सयोंजक)अनुराग गर्ग जी, सुधीर जैन,नितिन गर्ग,ऋषभ गोयल सुनील गर्ग,अनिल गर्ग, आदित्य गर्ग सुनील सिंघल आदि उपस्थित थे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























