जनपद हापुड़ में भाजपा की स्थिति की खबर लेने आए दो नेता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में भाजपा को बूथ वाइज मिले मत प्रतिशत की समीक्षा हेतु गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व सहारनपुर के विधायक राजीव गुम्बर बुधवार को हापुड़ पहुंचे, जहां भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने भाजपा के दोनों नेताओं का स्वागत किया।
भाजपा हाई कमान के निर्देश पर हापुड़ पहुंचे भाजपा के दोनों नेता जनपद में बूथ वाइज मिले मत प्रतिशत की समीक्षा करेंगे, खासतौर पर हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मत प्रतिशत में गिरावट के कारण खोजेंगे।
बता दें कि हापुड़ विधान सभा क्षेत्र में भाजपा की स्थिति दिन पर दिन कमजोर होती जा रही है औऱ भाजपा के गढ़ में विपक्ष की एंट्री हो रही है। नगर पालिका परिषद हापुड़ व लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति कमजोर उभर कर सामने आई है। भाजपा प्रदेश हाई कमान ने अपनी चिंता को जाहिर करते हुए भाजपा के जिला स्तरीय नेताओं से जानकारी चाही है।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























