बृजघाट पर श्रद्धालु खूब ठगा गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नाप-तौल जनपद हापुड़ विभाग की निष्क्रियता के कारण गंगा दशहरा पर स्नान हेतु आने वाला श्रद्धालु खूब ठगा गया और तौल में श्रद्धालु को सामान पूरा नहीं मिला जिस कारण विक्रेता औ र श्रद्धालु में जमकर तू-तू, मैं-मैं होते हुए दिखाई दी।
हीट वेव की परवाह किए बगैरह लाखों श्रद्धालु बृजघाट पर दशहरा पर्व पर गंगा स्नान हेतु भेजा। श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर बिकने वाली बर्फ को खा कर आनंद उठाया, परंतु बर्फ की तौल को लेकर श्रद्धालुओं व बर्फ विक्रेताओं में खूब नोक-झोंक हुई। बृजघाट पर व्यवसायियों के बाट-तराजू आदि का सत्यापन नहीं हुआ था। अनेक व्यवसायी तो इलैक्ट्रोनिक कांटे के स्थान पर हाथ वाली तराजू से तौल रहे थे और बाट के स्थान पर ईट-पत्थर का प्रयोग कर रहे थे, जो नोक झोक का कारण बने।
नाप-तौल विभाग को चाहिए कि बृजघाट पर एक मुहिम चला कर कांटे, बाट-तराजू आदि का भौतिक सत्यापन करना चाहिए।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























