बिजनैस काम्प्लैक्स के निर्माण में कालेधन का निवेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बड़े-बड़े बहुमंजिले बिजनैस काम्प्लैक्स बना कर किराए पर देने का धंधा तेजी से पनपता जा रहा है और काम्प्लैक्स के मालिक बैंक ऋण की आड़ में अपनी काली कमाई को खपा कर सफेद कर रहे है और साथ ही किराए की आमदनी पक्की कर रहे है।
हापुड़ में सैकड़ों बिजनैस काम्प्लैक्स बने हैं और अनेक निर्माणाधीन है और प्रतिष्ठानों को तोड़-तोड़ कर बहुमंजिलें बिजनैस काम्प्लैक्स बना रहे है। जो भूमिगत के साथ-साथ बहुमंजिले भवन है। कहने को तो एचपीडीए से मानचित्र स्वीकृत है, परंतु सभी बिजनैस काम्प्लैक्स मानक के वितरीत है और पार्किंग के लिए बनाए गए अंडर ग्राउंड में भी व्यापार चल रहे है। आधे से ज्यादा बिजनैस काम्प्लैक्स ऐसे है जिन पर एचपीडीए से कम्प्लीशन प्रमाण पत्र भी नहीं है और उनमें गतिविधियां जारी है।
कालेधन का निवेश- बिजनैस काम्प्लैक्स मालिकों ने भवन निर्माण के लिए बैंक से ऋण लिया हुआ है, परंतु बैंक लोन की आड़ में कालेधन का निवेश किया जा रहा है। हापुड़ नगर में बना कोई भी बिजनैस काम्प्लैक्स ऐसा नहीं है। जो कालेधन के निवेश से बचा हो। मालिक किराए की आमदनी पक्की कर रहे है।
आयकर विभाग को हापुड़ के दिल्ली गढ़ रोड, रेलवे रोड व फ्रीगंज रोड पर बने बड़े-बड़े बिजनैस काम्प्लैक्स का भौतिक सर्वे कराना चाहिए और निश्चित रुप से मनी लांड्रिंग का मामला पकड़ में आएगा। एचपीडीए को रिश्वत अलग से गई है।
जीएसटी की चोरी- उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर विभाग भी यदि हापुड़ के बिजनैस काम्प्लैक्स की जांच कराएगा तो निर्माण सामग्री पर जीएसटी की भारी चोरी पकड़ जाएगी। नागरिकों की मांग है कि उत्तर प्रदेश सरकार व आयकर विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























