जब हापुड़ के कप्तान रात भर सो नहीं पाए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ज्येष्ठ गंगा दशहरा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा शनिवार की रात को नींद की झपकी भी नहीं ले पाए और पुलिस के अन्य अफसरों के साथ रात भर भ्रमण शील रहे। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र पर ड्रोन से निगरानी रखी गई।
मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भी शनिवार को हापुड़ पहुंचे और उनके साथ कप्तान, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस बल ने बृजघाट गंगा तट, पार्किंग स्थल, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को चैक किया तथा रुट डायवर्जन को देखा। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए 15 जून की शाम से 17 जून की मध्य रात्रि तक रुट डायवर्जन किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार अग्रवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम पुलिस बल के साथ मेला क्षेत्र में भ्रमण पर निकले और रुट डायवर्जन व्यवस्था को देखने के बाद गंगा घाट पर पहुंचे और श्रद्धालुओं से उनकी समस्या को पूछा गया। जनपद के शीर्ष अफसरों ने स्टाफ को निर्देश दिया कि श्रद्धालु परेशान न हो।
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586































