बकरीद के लिए पुलिस ने की धर्म गुरूओं से वार्ता
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड में बकरीद को सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पुलिस पूरी तरह प्रयास रत है और सभी सम्भव व आवश्यक कदम उठा रही है।पुलिस धर्म गुरूओ से भी वार्ता कर रही है और नमाज स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।बकरीद 17 जून को है।
ईद-उल-अजहा(बकरीद) को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना प्रभारी सिम्भावली ने ग्राम मुरादपुर एवं ग्राम सेना में मुस्लिम धर्मगुरुओं व गणमान्य व संभ्रांत व्यक्तियों साथ पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित कर सभी से त्यौहार को शान्तिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ मनाये जाने की अपील की गई।बैठक में उपस्थित नागरिकों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
हापुड़ में खुल गया है अत्याधुनिक आईसीयू वाला एटमॉस हॉस्पिटल: 7668261773
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586































