सड़क किनारे शव मिलने से मची सनसनी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप, अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को एक बंद बोरे में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला तीन-चार दिन पहले ही किराए के मकान में आई थी।
प्रियंका पत्नी सुरेश निवासी जैन कॉलोनी गढ़ तीन-चार दिन पहले जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला क्षेत्र में किराए के मकान में रहने आई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को महिला का शव बोरे में बंद मिला। सड़क किनारे शव देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586
























