एसएसवी कॉलेज की प्रबंध समिति को जांच में मिली क्लीन चिट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित प्रतिष्ठित एसएसवी पीजी कॉलेज की प्रबंध समिति को वित्तीय एवं प्रशासकीय अनियमितताओं के आरोपों में शासन से क्लीन चिट मिल गई है। साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी द्वारा कॉलेज में रिसीवर नियुक्त करने की संस्तुति को भी प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा ने निरस्त कर दिया है।
दरअसल वित्तीय एवं प्रशासकीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए एसएसवी पीजी कॉलेज में प्रबंधन तंत्र की शासन से जांच की मांग उठी थी। इसके पश्चात पत्र का संज्ञान लेकर शासन ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी राजीव गुप्ता की रिपोर्ट पर 1 फरवरी 2024 को शासन ने प्रबंधन समिति को धारा 57 का नोटिस जारी किया। पत्र का जवाब 29 फरवरी 2024 को प्रबंध समिति के सचिव अमित अग्रवाल द्वारा दिया गया। इसके पश्चात शासन ने सचिव अमित अग्रवाल छावनी वाले द्वारा दिया गया जवाब परीक्षण के लिए शिक्षा निदेशक प्रयागराज को भेजा। उक्त जांच में प्रबंध समिति पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। उसके बाद 16 अप्रैल 2024 को शासन ने निदेशक उच्च शिक्षा, रजिस्ट्रार, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। कमेटी ने रिसीवर नियुक्त करने की संस्तुति कर दी। कोर्ट के आदेश पर प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा ने 14 मई को दोनों पक्षों को सुना जिसमें जांच आख्या और साक्ष्यों को देखते हुए धारा 57 के अंतर्गत निर्गत नोटिस को निरस्त कर दिया गया है। यह जांच लगभग एक वर्ष तक चली।
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























